Noida News: पूजा के लिए फूल तोड़ने गए पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत! 23वीं मंजिल से नीचे गिरे दोनों, बचाने की कोशिश में पिता ने भी गंवाई जान

Sanjay Sahu
Noida News

Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी (गौर सिटी-2) में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। दोनों सोसाइटी के टावर-23 की 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खाटू श्याम मंदिर जाने की थी तैयारी

जानकारी के अनुसार, परिवार को शुक्रवार सुबह खाटू श्याम मंदिर जाना था। इसी सिलसिले में रणदीप अपने बेटे के साथ पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए थे। मृतक की पत्नी के मुताबिक, बारिश के कारण बालकनी में फिसलन थी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि फूल तोड़ने के दौरान सीढ़ी से संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ।

बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिरे

Noida News: बताया जा रहा है कि फूल तोड़ते समय अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से लटक गया। बेटे को बचाने की कोशिश में रणदीप ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उनका भी संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद पिता और बेटा दोनों 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए। हालांकि, हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की जांच

Noida News: घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *