HomeChhattisgarhमुंबई में छत्तीसगढ़ का औद्योगिक विजन पेश करेंगे CM साय....

मुंबई में छत्तीसगढ़ का औद्योगिक विजन पेश करेंगे CM साय….

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 23 और 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय उद्योग सम्मेलनों में भाग लेंगे, जहां वे राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएं, और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और संभावित निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे।

पहला दिन – 23 अप्रैल: वस्त्र उद्योग में निवेश बढ़ाने पर फोकस
मुख्यमंत्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show 2025 में शामिल होंगे। यह आयोजन क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो देश के वस्त्र उद्योग का एक अग्रणी प्लेटफॉर्म है। इस मंच पर देश-विदेश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गज निर्माता, निर्यातक और ब्रांड प्रतिनिधि भाग लेंगे।

सीएम साय इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहनों, उपलब्ध अधोसंरचना, और राज्य की कारोबारी अनुकूलता को विस्तार से प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ MoU (स्मृति पत्र) पर हस्ताक्षर की भी संभावना जताई गई है, जिससे छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।

दूसरा दिन – 24 अप्रैल: पीएम मोदी की उपस्थिति में स्टील सेक्टर में छत्तीसगढ़ का विजन पेश करेंगे सीएम साय
मुख्यमंत्री 24 अप्रैल को India Steel 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन स्टील मंत्रालय और फिक्की द्वारा आयोजित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के स्टील सेक्टर में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास, प्रौद्योगिकी निवेश, और लंबी अवधि की योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। इसके साथ ही वे बताएंगे कि किस प्रकार राज्य की नीतियाँ देश के स्टील हब बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

राउंड टेबल मीटिंग और पवेलियन विज़िट
इसी दिन एक ‘छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग’ का भी आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री देश के अग्रणी निवेशकों से सीधी बातचीत करेंगे। इस बातचीत में राज्य के औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक नेटवर्क, सिंगल विंडो सिस्टम, और श्रमिक अनुकूल नीतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सीएम साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का अवलोकन भी करेंगे। इस पवेलियन में राज्य की औद्योगिक ताकत, प्रोत्साहन योजनाएं, और निवेश के लिए तैयार क्षेत्रों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।

मीडिया से संवाद: निवेश नीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से भी संवाद करेंगे। इस दौरान वे अपने मुंबई दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति की प्रमुख विशेषताओं, और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर जानकारी साझा करेंगे।

निवेश की नई लहर की तैयारी में छत्तीसगढ़
इस दो दिवसीय दौरे के ज़रिए छत्तीसगढ़ न सिर्फ़ देश के औद्योगिक मानचित्र पर खुद को मज़बूती से स्थापित करना चाहता है, बल्कि नए निवेश, रोजगार, और सतत विकास की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री साय की यह यात्रा राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा देने की संभावनाओं से भरपूर मानी जा रही है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here