Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Niwari Murder: नशे में रिश्तों का कत्ल मोबाइल खरीदने के लिए मां...

Niwari Murder: नशे में रिश्तों का कत्ल मोबाइल खरीदने के लिए मां से मांगे पैसे, इनकार पर बेटे ने उतारा मौत के घाट; 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Niwari Murder: निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिस मां ने बेटे को जन्म दिया, उसका पालन-पोषण किया, उसी बेटे ने शराब के नशे में उसकी हत्या कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि मां ने मोबाइल खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल खरीदने के लिए मांगे पैसे, इनकार पर कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, निवाड़ी जिले के कासीपुरा गांव निवासी सुशीला कुशवाहा से उनके बेटे चिंटा उर्फ किंतो उर्फ दीपक ने शराब के नशे में नया मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। जब मां ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गया और आवेश में आकर अपनी ही मां पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Sagar News: सागर की बंजर जमीन से निकल रहा रहस्यमयी ‘खजाना’! मोतीनुमा मनकों की खोज में उमड़े ग्रामीण, 25 हजार रुपये तक में बिक रहा एक दाना; पुरातत्व विभाग भी जांच में जुटा

15 जुलाई को सामने आया था हत्या का मामला

Niwari Murder: घटना की जानकारी 15 जुलाई को मृतका के रिश्तेदार घमंडी कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट, भौतिक साक्ष्य और अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर जांच शुरू की।

हत्या के बाद फरार हो गया था आरोपी बेटा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का बेटा घटना के बाद से ही लापता है। इससे पुलिस का शक उसी पर गहरा गया। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपना हुलिया बदलकर जिले से बाहर भागने की फिराक में है।सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शराब के नशे में उसने मां से मोबाइल खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी।

48 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

Niwari Murder: पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा और एसडीओपी के.के. पांडेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने और आगे की विवेचना में जुटी हुई है।

Gwalior Accident: ग्वालियर में पुलिस की डायल-112 को ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पकड़ते ही चालक ने किया बेहोशी का ड्रामा; डॉक्टर के सामने खुली पोल

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस हत्याकांड का खुलासा करने में थाना प्रभारी बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण सिंह माबई, जोले सिंह मराबी, आरक्षक जितेंद्र निरंजन, राहुल यादव तथा महिला आरक्षक उर्मिला राजपूत सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे ने उजाड़ दिया एक और परिवार

Niwari Murder:  यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नशे की लत किस तरह इंसान की सोच और संवेदनाओं को खत्म कर देती है। मोबाइल के लिए पैसों की मामूली मांग पूरी न होने पर बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और पारिवारिक विवादों को हिंसा की बजाय संवाद से सुलझाने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here