AI समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए शर्टलेस प्रदर्शन मामले में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत मंडपम में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन से जुड़े आरोपों के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, भानु चिब को देर रात अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

20 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने पहले समन जारी कर भानु चिब को पूछताछ के लिए बुलाया था। करीब 20 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

इस मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 20 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 11 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर विरोध दर्ज कराया था।

कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई की आलोचना की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना अपराध नहीं है।

Read More : M.P News : भोपाल से दो नई ट्रेनों का शुभारंभ, CM मोहन दिखाएंगे हरी झंडी, रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने के लिए पुलिस कार्रवाई का सहारा लिया जा रहा है।

राजनीतिक बहस तेज

इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एक ओर पुलिस इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला बता रही है, वहीं विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर देख रहा है।

फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *