NH-39 shooting incident Sidhi : NH-39 पर वर्ना कार से उतरे बदमाश, ‘धाय’ से चलाई गोली – बाइक में लगी, दो युवक घायल, अफरा-तफरी का माहौल

VIKASH KHALKHO
#nishaanebaz.com

NH-39 shooting incident Sidhi :  सीधी (मध्य प्रदेश) |  सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हाईवे पर एक फोटोशूट के दौरान कुछ युवकों पर वर्ना कार से आए बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में हमला कर दिया और गोली चला दी। यह घटना ग्राम कठउतहा स्थित NH-39 मुख्य मार्ग पर हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी।

क्या है पूरा मामला…
ठकुरदेवा गांव के निवासी आशुतोष पांडे और आशीष गौतम, अपने दो अन्य साथियों के साथ एक कैमरा मैन को बुलाकर फोटोशूट के लिए हाईवे किनारे खड़े थे। तभी एक सफेद वर्ना कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार पांच बदमाश बिना कुछ बोले कार से उतरकर सीधे आशीष गौतम से मारपीट करने लगे। कुछ ही पलों बाद एक बदमाश ने ‘धाय’ से गोली चलाई, जो वहीं खड़ी बाइक में जा लगी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले।

https://www.youtube.com/watch?v=yNwcCGKYtDE

हमले की पृष्ठभूमि : एक पुराने झगड़े की रंजिश
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हमला ग्राम बदवार के एक ढाबे में हुए पुराने विवाद से जुड़ा है। कुछ दिन पहले वहां राहुल द्विवेदी और अन्य युवकों के बीच बहस और झगड़ा हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता आशुतोष पांडे भी मौजूद था। राहुल को शक था कि आशुतोष की मौजूदगी से झगड़ा भड़का, इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह हमला किया।

पुलिस का ऐक्शन
घटना की जानकारी मिलते ही चुरहट SDOP आशुतोष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बयान लेकर मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से बाइक में लगी गोली के साक्ष्य भी बरामद किए हैं। SDOP ने बताया कि आशुतोष पांडे अकबरपुर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आया था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ फोटोशूट कराने गया था, जब यह वारदात हुई।

आरोपी फरार, पुलिस ने तेज की जांच
घटना के बाद आरोपी बदमाश वर्ना कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार और हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। IPC की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जिसमें हत्या का प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *