रीवा। Rewa ADM News: रीवा कलेक्ट्रेट परिसर में सवर्ण समाज और करणी सेना के आंदोलन के दौरान एक बेहद अजीब और प्रशासनिक फजीहत भरा वाकया सामने आया है। कलेक्टर की गैरमौजूदगी में आंदोलनकारियों का ज्ञापन लेने पहुंचे अपर कलेक्टर (ADM) प्रदर्शनकारियों के सीधे सवाल के घेरे में आ गए। जब प्रदर्शनकारियों ने ADM साहब से EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) का बेसिक मतलब और फुल फॉर्म पूछा, तो जिम्मेदार अधिकारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
रीवा में प्रदर्शनकारियों ने ADM से पूछा EWS का फुल फॉर्म, जवाब नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट में हंगामा; आंदोलनकारियों ने अधिकारी को ही समझाया मतलब।
#RewaNews #ADM #EWS #KarniSena #MPNews #रीवा #करणीसेना #सवर्णसमाज #कलेक्ट्रेट #मध्यप्रदेश https://t.co/bJ4aEzTItx
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) October 30, 2026
अधिकारी की इस अनभिज्ञता के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद आंदोलनकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सवर्ण समाज और करणी सेना के नेताओं ने तीखी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस EWS वर्ग की गंभीर समस्याओं, आरक्षण विसंगतियों और कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है, शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को उसका बुनियादी मतलब तक नहीं पता है।
Read More : Tikamgarh News: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, मिठाई दुकानों और होटलों में छापेमारी से मचा हड़कंप
इस बात को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। माहौल गरमाता देख प्रदर्शनकारियों ने खुद ही एडीएम साहब को ईडब्ल्यूएस की पूरी परिभाषा, इसके नियम, प्रमाण पत्र से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं और अपनी मांगों का एक-एक पॉइंट विस्तार से समझाया और पाठ पढ़ाया।
गौरतलब है कि सवर्ण समाज और करणी सेना EWS कल्याण बोर्ड के गठन और प्रमाण पत्र की वैधता 3 साल करने की मांगों को लेकर पहले स्वामी विवेकानंद पार्क में एकत्रित हुए थे और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कलेक्टर के न मिलने पर पहले से नाराज प्रदर्शनकारियों के सामने एडीएम की इस असहज स्थिति ने प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों और संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।