Raipur Katora Talab Gambling Raid: रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कटोरा तालाब क्षेत्र में जुए की महफिल पर छापा, 9 गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

रायपुर। Nishaanebaz.com-Raipur Katora Talab Gambling Raid: राजधानी रायपुर के पॉश इलाके कटोरा तालाब क्षेत्र में जुए की फड़ पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस छापेमारी में जुए के फड़ से 1 लाख 14 हजार 500 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और जुए में इस्तेमाल किए जा रहे प्लेइंग कार्ड्स बरामद कर जब्त किए गए हैं।

सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त की शाम गश्त और विशेष चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कटोरा तालाब स्थित इलेवन ग्राउंड के पास कुछ लोग स्ट्रीट लाइट की रोशनी में इकट्ठा होकर ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। खबर मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर चारों तरफ से घेराबंदी की।

Read More : Korba Dadar Nala Accident: मना करने के बाद भी नाले में उतारी गाड़ी: जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ा भारी

पुलिस टीम को अचानक अपनी ओर आता देख जुए की फड़ पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ आरोपी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब हो गए, जबकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से 9 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से ताश की गड्डी के साथ ही भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया।

Read More : MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, प्रमोशन-रिटायरमेंट से बढ़ सकते हैं पद

पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद, सक्षम जमानती पेश करने पर आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

Read More : Haryana Food Safety Order: ‘पूजा घी’ और ‘हवन घी’ के नाम पर ग्राहकों को ठगने वाले सावधान! घटिया मानकों वाले घी पर लगा प्रतिबंध

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी:

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रनवीर सिंह (32 वर्ष), सागर बालानी (33 वर्ष), यरुल श्रीवास्तव (30 वर्ष), वैभव मल्होत्रा (26 वर्ष), किन्तव पारेख (33 वर्ष), अंकुर श्रीवास्तव (28 वर्ष), वरुण यदु (32 वर्ष), सागर शर्मा (28 वर्ष) और नमन अग्रवाल (28 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सट्टा और जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *