Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

dhaar News : धामनोद में स्कूल संचालक के डिमैट अकाउंट में आए 2817 करोड़ रुपये! कुछ पल के लिए बना अरबपति, फिर सामने आई असली हकीकत…

dhaar News : धार : धार जिले के धामनोद नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान और उत्साहित कर दिया। नगर के जाने-माने नोटरी वकील और डोंगले पब्लिक स्कूल के संचालक विनोद डोंगले के डिमैट अकाउंट में अचानक 2817 करोड़ रुपये दिखाई देने लगे।

dhaar News : घटना शुक्रवार, 24 अक्टूबर की है। जब विनोद डोंगले ने अपने एनजे डिमैट अकाउंट में लॉगिन किया, तो उन्होंने देखा कि उनके खाते में हर्सिल एग्रो लिमिटेड कंपनी के 1312 शेयर, प्रति शेयर 2 करोड़ 14 लाख 74 हजार रुपए की कीमत पर दर्ज थे। इस तरह कुल वैल्यू 28 अरब 17 करोड़ 41 लाख 29 हजार 408 रुपए दिख रही थी।

 

READ MORE: UIDAI -e-Aadhaar : UIDAI का नया e-Aadhaar ऐप: घर बैठे स्मार्टफोन से बदलें नाम, पता और जन्मतिथि, पूरी प्रक्रिया होगी तेज और सुरक्षित

 

dhaar News : इतनी बड़ी रकम देखकर डोंगले पहले तो विश्वास ही नहीं कर पाए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा जैसे उनकी किस्मत ने करवट ले ली हो। लेकिन कुछ ही देर बाद सच्चाई सामने आ गई.. यह सब एक टेक्निकल गड़बड़ी (Technical Glitch) का परिणाम था। शेयर की वैल्यू जल्द ही अपने मूल भाव पर लौट आई।

dhaar News : इस पूरे वाक़िए पर विनोद डोंगले ने मुस्कराते हुए कहा… मेरे खाते में 2817 करोड़ रुपये देखना भी एक सपना था.. जो आज भले कुछ मिनटों के लिए ही सही, लेकिन पूरा हो गया।

dhaar News : इस अनोखी घटना के बाद धामनोद नगर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग मज़ाक में कहने लगे.. “भले सपने में ही सही, पर एक दिन के लिए अरबपति तो बन ही गए! भले ये रकम कुछ देर की मेहमान थी, लेकिन इस घटना ने नगरवासियों को हैरानी, हंसी और जिज्ञासा से भर दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सागर में बीजेपी नेता ने तानी बंदूक, रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सागर जिले में...

Related Articles

Popular Categories