Mahindra XUV 7XO की बढ़ी टेंशन! मारुति, टोयोटा और MG ला रहीं नई 7-सीटर SUVs

Rahul Goshwami

New 7 seater SUVs challenge Mahindra XUV 7XO India :  भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम 6 और 7-सीटर SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है। Mahindra XUV 7XO इस समय अपने सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन अब इसे चुनौती देने के लिए कई बड़ी कंपनियां नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

मारुति ला रही नई 7-सीटर SUV

मारुति सुजुकी ने भारत के लिए नई तीन-रो प्रीमियम SUV (कोडनेम Y17) की पुष्टि की है। माना जा रहा है कि यह SUV ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन आकार में बड़ी और ज्यादा स्पेशियस होगी।

इस नई SUV में एडवांस फीचर्स, आधुनिक डिजाइन और बेहतर केबिन स्पेस मिलने की संभावना है। कंपनी इसे वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट के रूप में पेश कर सकती है।

टोयोटा भी करेगी बड़ा दांव

मारुति के साथ साझेदारी के तहत टोयोटा भी 7-सीटर Hyryder लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में लंबा रियर ओवरहैंग और AWD ड्राइवट्रेन सिस्टम नजर आया।

इस SUV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और मजबूत हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस दे सकती है।

MG लाएगी प्लग-इन हाइब्रिड SUV

JSW MG Motor India भी भारतीय बाजार में नई MG Starlight 560 SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह मॉडल प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में आ सकता है।SUV में क्लोज्ड ग्रिल, नई LED लाइटिंग, प्रीमियम अलॉय व्हील्स और आधुनिक डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

नई SUVs के लॉन्च होने से भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम फैमिली SUV सेगमेंट में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। बेहतर फीचर्स, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और एडवांस सेफ्टी सिस्टम इस सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *