Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Neurgaon Sarpanch Controversy: महिला सरपंच से मारपीट मामले में नया मोड़, ग्रामीणों...

Neurgaon Sarpanch Controversy: महिला सरपंच से मारपीट मामले में नया मोड़, ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाए गंभीर आरोप

Neurgaon Sarpanch Controversy: कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नेउरगांव में महिला सरपंच से कथित मारपीट का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। घटना के बाद गांव के दूसरे पक्ष के ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और महिला सरपंच तथा उनके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Neurgaon Sarpanch Controversy:ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में पूर्व सरपंच के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों की भुगतान राशि अब तक जारी नहीं की गई है। उनका कहना है कि करीब 15 लाख रुपए के कथित गबन का आरोप लगाकर पूर्व सरपंच और उनके समर्थकों के साथ विवाद किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

READ MORE: obc congress list: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 39 ओबीसी जिलाध्यक्षों की सूची की जारी, रायपुर में लक्ष्मण और मुकेश को मिली कमान

Neurgaon Sarpanch Controversy:एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला सरपंच और उनके पति राहुल चंद्राकर द्वारा गांव के लोगों को बार-बार अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) के मामलों में फंसाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में वे पहले भी प्रशासन और पुलिस के समक्ष शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Neurgaon Sarpanch Controversy:मारपीट की घटना को लेकर भी ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा। उनका कहना है कि विवाद के दौरान पहले सरपंच पक्ष की ओर से गांव के कुछ लोगों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। स्थिति बिगड़ने पर अन्य ग्रामीण बीच-बचाव के लिए पहुंचे और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों का दावा है कि घटना को एकतरफा तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Neurgaon Sarpanch Controversy:ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सभी पक्षों के बयान दर्ज करने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

READ MORE: Kondagaon Police Emergency Help: कोंडागांव में डायल-112 सेवा का शुभारंभ, अब एक कॉल पर मिलेगी त्वरित पुलिस और आपात सहायता

Neurgaon Sarpanch Controversy:फिलहाल पुलिस प्रशासन को शिकायत सौंप दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद और मारपीट की घटना के पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here