काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक उठापटक के बीच सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव, प्रधान न्यायाधीश प्रकाश सिंह रावत, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टराई, सेनापति जनरल अशोक राज सिग्देल और मुख्य सचिव एकनारायण अर्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह में काठमांडू के मेयर बालेन शाह भी मौजूद थे। वहीं, इस अवसर पर आंदोलन के कारण पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली, प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, माधव नेपाल और झालानाथ खनल अनुपस्थित रहे।
सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश में हाल ही में उत्पन्न हुए राजनीतिक संकट के दौरान अंतरिम नेतृत्व संभाला।











