Wednesday, March 4, 2026
30.8 C
Raipur

Sushila Karki : नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, PM मोदी ने दी बधाई

इम्फाल/काठमांडू। पड़ोसी देश नेपाल में हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बीच नई सरकार की शुरुआत हो गई है। नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार रात शपथ लेकर नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

शनिवार को मणिपुर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इम्फाल में आयोजित जनसभा के दौरान सुशीला कार्की को बधाई देते हुए कहा-

“नेपाल भारत का करीबी दोस्त है। 140 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उनका यह कदम महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है।”

पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि कार्की के नेतृत्व में नेपाल शांति, स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने नेपाली युवाओं की भी सराहना की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा।

ओली के इस्तीफे के बाद बनीं अंतरिम पीएम

सुशीला कार्की की नियुक्ति, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के चार दिन बाद हुई है। ओली को अपनी सरकार के खिलाफ भड़के राष्ट्रव्यापी जनाक्रोश और हिंसक प्रदर्शनों के चलते पद छोड़ना पड़ा।

नेपाल ने हाल के वर्षों का सबसे बड़ा विरोध आंदोलन देखा, जिसमें Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। देखते-देखते यह विरोध हिंसक हो गया और भीड़ ने प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति भवन, सर्वोच्च न्यायालय सहित कई सरकारी इमारतों व नेताओं के निजी घरों को आग के हवाले कर दिया।

नेपाल में धीरे-धीरे सामान्य हो रही स्थिति

सुशीला कार्की के शपथ ग्रहण के बाद नेपाल के अधिकांश इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया। दुकानें खुलीं और आमजन अपनी दिनचर्या की ओर लौटने लगे हैं।

73 वर्षीय कार्की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की पूर्व छात्रा हैं और मुख्य न्यायाधीश रहते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। युवाओं में उनकी यही छवि उन्हें लोकप्रिय बनाती है।

कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री बनने के बाद कहा—

“मेरा पहला कार्य हिंसा के बाद नेपाल में व्यवस्था बहाल करना और लोकतंत्र को मजबूत करना होगा। अंतरिम सरकार मार्च 2026 तक राष्ट्रीय चुनाव कराने की जिम्मेदारी निभाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories