CG News : खनन माफियाओं पर छापा : पूंजीपथरा में हाइवा जब्त, मालिक का सत्ता से गहरा नाता

VIKASH KHALKHO

घरघोड़ा/रायगढ़। ज़िला मुख्यालय से लगे पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की गई छापेमारी में माइनिंग अफसरों ने एक हाइवा वाहन को पकड़ा, जो बिना अनुमति रेत ढो रहा था।

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए हाइवा का मालिक एक प्रभावशाली राजनीतिक नेता का करीबी बताया जा रहा है, जो घरघोड़ा क्षेत्र का निवासी है। इस खुलासे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Read News : Sushila Karki : नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, PM मोदी ने दी बधाई

थाने में खड़ा कराया गया हाइवा

पकड़े गए हाइवा को पूंजीपथरा थाने में खड़ा करा दिया गया है। वहीं खनिज विभाग की टीम वाहन से संबंधित दस्तावेजों और खनन की अनुमति की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसे मामलों में आमतौर पर औपचारिक कार्यवाही के बाद चोरी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया जाता है। इसलिए इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि पूंजीपथरा थाना पुलिस इसी धारा में प्रकरण दर्ज कर सकती है।

बड़े सवालों के घेरे में कार्रवाई

इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—

  • क्या माइनिंग विभाग केवल औपचारिक कार्यवाही तक सीमित रहेगा?

  • क्या सत्ता से जुड़े रसूखदारों के दबाव में पुलिस ढीली पड़ जाएगी?

  • क्या फिर इस बार कानून के मुताबिक सख्ती से कार्रवाई होगी?

Read News : terrorist ashar danish : रांची से गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे, झारखंड से दिल्ली ले जाएगी एटीएस

प्रशासनिक दावों पर उठे सवाल

खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसने के दावे अक्सर सरकार और प्रशासन की ओर से किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी कहते हैं। सत्ता से जुड़े लोगों का संरक्षण मिलने की वजह से अवैध खनन और परिवहन का कारोबार फल-फूल रहा है।

यह मामला प्रशासन की नीयत और सिस्टम की सच्चाई को उजागर करता है, साथ ही यह भी बताता है कि क्या वास्तव में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की इच्छाशक्ति है या फिर कार्रवाई केवल कागजों और प्रेस विज्ञप्तियों तक ही सीमित है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *