नर्मदा तट सौंदर्यकरणअंतिम चरण में, लोक निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण

Parivesh
नर्मदा तट सौंदर्यकरण अंतिम चरण में, लोक निर्माण मंत्री ने किया निरीक्षण

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी तटों के सौंदर्यकरण का प्लान अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। सरयू नदी के मॉडल पर तैयार हो रही इस परियोजना का निरीक्षण प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और एमपीआरडीसी चेयरमैन भरत यादव ने किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि नर्मदा तटों के विकास के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार है और घाटों के पुनर्निर्माण व सौंदर्यकरण के निर्देश दिए जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक नर्मदा तटों का पुनर्निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही इस महत्त्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दे चुके हैं। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

वहीं, पाकिस्तान की ओर से हाल ही में हुए सीजफायर उल्लंघन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री राकेश सिंह ने कहा, “हमें गर्व है हमारे देश और हमारी सेना पर। पाकिस्तान की कमर तोड़कर सीजफायर का निर्णय बिल्कुल उचित है। युद्ध के उन्माद में देश का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। हमारी सेनाओं ने माकूल जवाब दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को फ्री हैंड दे दिया है। वक्त आने पर हम आतंकवाद के खिलाफ फिर से उचित कार्रवाई करेंगे।”

नर्मदा तट सौंदर्यकरण और देश की सुरक्षा के मसलों पर मंत्री के यह बयान जबलपुर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *