Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh गुना में इंसानियत की मिसाल, कलेक्टर ने बीमार बच्ची के इलाज का...

गुना में इंसानियत की मिसाल, कलेक्टर ने बीमार बच्ची के इलाज का दिलाया भरोसा

guna-collector-help-sick-girl: गुना की जनसुनवाई मंगलवार को उस वक्त भावुक हो गई, जब गुलाबगंज निवासी एक महिला अपनी गंभीर रूप से बीमार बेटी के इलाज की गुहार लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के सामने पहुंची। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने बताया कि बच्ची को नियमित रूप से महंगे इंजेक्शन लगवाने की जरूरत है, लेकिन इलाज का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं है।

guna-collector-help-sick-girl: महिला की पीड़ा सुनते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन परिवार के साथ खड़ा है और बच्ची के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

guna-collector-help-sick-girl: कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि बच्ची के पहले इंजेक्शन का पूरा खर्च रेडक्रॉस के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आगे के इलाज के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अन्य सहयोगकर्ताओं से भी मदद ली जाएगी, ताकि उपचार लगातार जारी रह सके।

guna-collector-help-sick-girl: कलेक्टर की इस मानवीय पहल से पीड़ित परिवार भावुक हो उठा। जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने भी कलेक्टर कन्याल की संवेदनशीलता और सहृदयता की सराहना की।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here