Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

MP TOP 5 Breaking : एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें…..

1. एमपी के शहरों में तैयार होंगे नगर वन, हर शहर खुद बनाएगा अपना ऑक्सीजन
भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास विभाग ने हर शहर में नगर वन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। सरकारी जमीन पर विकसित होने वाले इन नगर वनों के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भोपाल, इंदौर और अन्य शहरों में काम शुरू होगा। 2030 तक सभी शहर अपने लिए ऑक्सीजन उत्पादन में सक्षम होंगे।

READ MORE : Bilaspur News : युवक का रहस्यमय अपहरण, पिता को खुद किया कॉल : किडनैपर्स मांग रहे 10 लाख फिरौती, मेरे ही अकाउंट में डालो…

2. छिंदवाड़ा कफ सिरप त्रासदी: केंद्र और राज्य स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान
भोपाल। छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले में भारत सरकार ने भी संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी समय में सावधानी बरतने की रणनीति पर चर्चा की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

3. भोपाल में स्मार्ट मीटर नीति के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, 11 प्रमुख मांगें रखेंगे उपभोक्ता
भोपाल। मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (MECA) के नेतृत्व में राजधानी में स्मार्ट मीटर नीति के विरोध में प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनकारी 200 यूनिट मुफ्त बिजली और बिजली दरों में कटौती समेत 11 मांगें रखेंगे। विरोध दोपहर 12:30 बजे शाहजहानी पार्क में शुरू होगा।

4. भोपाल में गौ मांस तस्करी का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल। भोजपुर से भोपाल लाया गया गौ मांस तस्कर नंदकिशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रेहान नामक मांस व्यापारी के कहने पर कार में गोमांस ला रहा था। पुलिस अब रेहान की तलाश कर रही है।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : जय श्री बालाजी के जयकारों से गूंजा धाम, भव्य आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़…

5. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का छिंदवाड़ा दौरा, परसिया में बच्चों की मौत के पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
भोपाल। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज सुबह 10:30 बजे परसिया में बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पटवारी कलेक्टर से भी मिलेंगे और बच्चों की मौत के विरोध में आयोजित अनशन में भी शामिल होंगे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories