MP TOP 5 BREAKING :
1. सीएम हेल्पलाइन के हंटर से हायर एजुकेशन अधिकारी पर गिरी गाज
शासकीय कॉलेज नटेरन (विदिशा) के छात्र को समय पर स्कॉलरशिप न दिलाने पर भोपाल-नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद को कारण बताओ नोटिस जारी। वेतन वृद्धि भी रोक दी गई। 7 दिन में जवाब न देने पर एकतरफा कार्रवाई तय।
2. ड्रग्स केस में मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निज़ामी का बेटा गिरफ्तार
AIMIM के पूर्व नेता तौकीर निज़ामी के बेटे तौफीक निज़ामी की गिरफ्तारी। आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद। ड्रग्स कनेक्शन में कई बड़े नामों के उजागर होने की संभावना, क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी।
3. मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मेट्रोपॉलिटिन विधेयक समेत 6 बिलों पर चर्चा
विधानसभा के मानसून सत्र में आज मेट्रोपॉलिटिन संशोधन विधेयक, कारखाना संशोधन विधेयक समेत 6 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधेयक पेश करेंगे। कांग्रेस विधायकों ने फर्जी नियुक्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ छेड़छाड़ पर सरकार को घेरा।
4. डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आज
सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह 9:30 बजे कैबिनेट बैठक लेंगे। दर्जनों अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी। इसके बाद एफपीओ डायरेक्टर समिट और ‘विश्वसनीयता के एक वर्ष’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
5. नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं का आज शाम सम्मान समारोह
शाम 6 बजे रविंद्र भवन में आयोजित होगा “मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण” एवं 38वें नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे मौजूद।











