Saturday, March 21, 2026
29.1 C
Raipur

M.P Weather : शीतलहर से कांपा मध्य प्रदेश, राजगढ़ बना सबसे ठंडा जिला, पचमढ़ी-अमरकंटक में जमी ओस

भोपाल : मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के बाद वहां से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश के मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है और दिन में भी सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

राजगढ़ सबसे ठंडा, भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात

सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजगढ़ जिला प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान महज 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सर्दी की अब तक की सबसे ठंडी रात मानी जा रही है। ठंड के कारण सुबह के समय लोग घरों में दुबके नजर आए।

Read More : Trump Venezuela Oil Deal : ट्रंप का बड़ा दांव! वेनेजुएला के 50 मिलियन बैरल तेल पर अमेरिका का कब्जा

पहाड़ी इलाकों में जमी ओस, मैदानी जिलों में कोहरा

पचमढ़ी और अमरकंटक जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ज़मीन पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। वहीं ग्वालियर, दतिया, खजुराहो और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया।

अगले कुछ दिन जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का असर फिलहाल बना रहेगा। कुछ जिलों में कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Opium Farming: CG में बढ़ रहा ड्रग्स नेटवर्क? Drug के बाद Raigarh में अफीम की खेती पकड़ी गई!

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Latest YouTube Shorts

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories