MP News : बुरहानपुर से दर्दनाक खबर : स्टोन डस्ट में दबकर दो मासूमों की मौत, डंपर चालक फरार

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (52)

MP News : बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरदड़ गांव स्थित निर्माणाधीन इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे के कल्याण टोल्स प्लांट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्टोन डस्ट के ढेर में दबकर दो आदिवासी मजदूरों के मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा डंपर चालक की घोर लापरवाही के चलते हुआ, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

Read More : CG News : हाईकोर्ट ने निरस्त किया बीईओ का निलंबन आदेश, कहा- कलेक्टर के पास नहीं था अधिकार

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नेशनल हाईवे निर्माण कार्य के दौरान भारी मात्रा में स्टोन डस्ट जमा किया गया था। पास ही आदिवासी मजदूरों के परिवार ठहरे हुए थे। बच्चे इसी डस्ट के ढेर के पास खेल रहे थे कि अचानक डंपर चालक ने पीछे से स्टोन डस्ट खाली कर दिया, जिससे दोनों मासूम नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई।

घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक बच्चों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मासूमों की मौत से इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि, “जांच के बाद डंपर चालक सहित प्लांट के अन्य जिम्मेदार लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।”

Read More : CG News : आरोपी की पिटाई पुलिस को पड़ी भारी, ASI सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच

घटना ने हाईवे निर्माण में सुरक्षा मानकों और प्रशासन की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर कोई सुरक्षा घेरा नहीं था, जिससे बच्चों का पहुंचना आसान था। यह लापरवाही जानलेवा साबित हुई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *