MP NEWS: भोपाल में मुस्लिम युवक की पिटाई के बाद मचे हंगामे के बीच अब हिंदू संगठनों ने भी खुलकर मोर्चा खोल दिया है। शहर में लगातार बढ़ते तनाव के बीच हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने शहर काजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक अपील की है।
शहर काजी और विधायकों से की अपील
MP NEWS: हिंदू संगठनों ने आरिफ मसूद और आतिफ अकील समेत शहर काजी से मांग की है कि वे शहर का माहौल खराब होने से बचाने के लिए आगे आएं और युवाओं को समझाइश दें।
MP NEWS: संगठनों का कहना है कि लगातार सामने आ रही “लव जिहाद” जैसी घटनाओं को लेकर समाज में आक्रोश बढ़ रहा है और इस विषय पर मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों को खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।
READ MORE: MP NEWS: इंदौर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, TPS-4 क्षेत्र से हटाए गए 20 से ज्यादा अवैध कब्जे
संस्कृति बचाओ मंच ने जताई नाराज़गी
MP NEWS: संस्कृति बचाओ मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि वे पहले भी कई बार शहर काजी से लव जिहाद के खिलाफ कड़ा वक्तव्य जारी करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई सख्त संदेश सामने नहीं आया।
MP NEWS: संगठनों ने हाल ही में सामने आई TIT कॉलेज की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि समय रहते युवाओं को सही दिशा में समझाया जाता, तो शहर में इस तरह का तनावपूर्ण माहौल नहीं बनता।
“शहर की शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी”
MP NEWS: हिंदू संगठनों ने कहा कि भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी समुदायों की जिम्मेदारी है। इसके लिए जरूरी है कि समाज में विवाद और तनाव पैदा करने वाली घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जाए।
MP NEWS: संगठनों ने प्रशासन से भी संवेदनशील मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।
READ MORE: MP NEWS: भोपाल के पुराने शहर में देर रात बवाल, युवक की पिटाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग
पुराने शहर में अब भी सतर्कता
MP NEWS: मामले को लेकर पुराने भोपाल के कई इलाकों में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।









