MP NEWS : विधायक ने दिखाई संवेदनशीलता : आर्थिक तंगी से जूझ रही छात्रा को दिए ₹25,000

Parivesh
MP NEWS

MP NEWS : सिंगरौली, मध्य प्रदेश : सिंगरौली के देवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मेश्राम ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने को मजबूर एक छात्रा को ₹25,000 की तत्काल आर्थिक मदद देकर उसकी पढ़ाई का रास्ता साफ कर दिया।

MP NEWS : दरअसल, देवसर विधानसभा के रम्पा गांव की रहने वाली छात्रा आंचल यादव अपनी बी.एड की पढ़ाई जारी नहीं रख पा रही थी, क्योंकि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आंचल ने विधायक मेश्राम से मिलकर अपनी समस्या बताई। उसकी व्यथा सुनकर विधायक ने तुरंत मदद का भरोसा दिलाया।

विधायक ने कहा, “आप चिंता मत करिए, आपका भाई आपके साथ खड़ा है।” यह कहते हुए उन्होंने आंचल को ₹25,000 की आर्थिक सहायता सौंपी। विधायक की इस पहल से आंचल बेहद खुश हुई और उसने अपनी पढ़ाई पूरी करने का संकल्प दोहराया।

आंचल के परिवार ने भी विधायक का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि राजेंद्र मेश्राम हमेशा लोगों के बीच रहकर जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उनकी यह मदद न केवल आंचल के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *