Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: इंदौर के विजयनगर-लसूडिया इलाके में पानी की टंकी पर देर...

MP NEWS: इंदौर के विजयनगर-लसूडिया इलाके में पानी की टंकी पर देर रात हंगामा, नगर निगम कर्मचारी से मारपीट के बाद जल सप्लाई प्रभावित

MP NEWS: इंदौर के विजयनगर-लसूडिया क्षेत्र में स्थित स्कीम नंबर 114 की पानी की टंकी पर देर रात जमकर हंगामा देखने को मिला। नगर निगम के कर्मचारी अभिषेक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इस विवाद का असर शहर की पानी सप्लाई व्यवस्था पर भी पड़ा, जिससे कई कॉलोनियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

MP NEWS: जानकारी के अनुसार स्कीम नंबर 114 स्थित पानी की टंकी पर कार्यरत वालमेन अभिषेक के साथ अमित सोनी द्वारा मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसके वीडियो अब सामने आए हैं।

READ MORE: MP NEWS: ग्वालियर के पाताली हनुमान मंदिर के पास मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गलतफहमी में टमटम चालक की बेरहमी से पिटाई

MP NEWS: घटना से नाराज नगर निगम कर्मचारियों ने बुधवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए काम बंद कर दिया। कर्मचारियों के काम बंद करने के कारण पानी के वाल्व समय पर नहीं खोले जा सके, जिससे स्कीम नंबर 54 सहित कई इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित हो गई। सुबह पानी नहीं आने से बड़ी संख्या में रहवासियों को परेशानी उठानी पड़ी और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

MP NEWS: वहीं मामले में स्थानीय पार्षद बालमुकुंद सोनी ने नगर निगम कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षद का कहना है कि संबंधित कर्मचारी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था और पानी चोरी कराने में भी उसकी भूमिका सामने आई है। हालांकि कर्मचारियों ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए घटना को कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करार दिया है।

MP NEWS: मारपीट की घटना के बाद नगर निगम कर्मचारी शिकायत लेकर थाने भी पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि उन्हें अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासनिक समर्थन नहीं मिलने से उनमें भारी नाराजगी है।

READ MORE: Gwalior Pool Death Case : स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? आखिर क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव? क्या छुपाना चाहता था होटल प्रबंधन?

MP NEWS: फिलहाल पूरे मामले को लेकर नगर निगम कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं तथा CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here