इंदौर – संयोगितागंज थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
घटना सोमवार की है, जब छावनी क्षेत्र स्थित एक पूजन सामग्री की दुकान से सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति ने देखा कि पूजन सामग्री को धार्मिक ग्रंथ भगवत गीता के पन्नों में लपेटकर दिया जा रहा था। इस पर उसने आपत्ति जताई और थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।
Read News : Indore Bomb Threat : गोल्डन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी….मचा हड़कंप
फरियाद के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मामले को गंभीर मानते हुए दो दुकानदारों और एक गोदाम मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
Read News : CG News : दंतेवाड़ा : एनएमडीसी डीएवी पॉलिटेक्निक कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
संजोगितागंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी – “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।”











