Monday, April 6, 2026
28.1 C
Raipur

MP NEWS: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में फर्जीवाड़ा, 22 उम्मीदवारों पर FIR, CBI जांच से PHQ का इनकार

MP NEWS: भोपाल: मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सामने आए फर्जीवाड़े को लेकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। IG लॉ एंड ऑर्डर अंशुमान सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि अब तक 21 मामलों में 22 उम्मीदवारों के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है।

MP NEWS: फर्जीवाड़े के मामलों में मुरैना से 7, शिवपुरी से 6, श्योपुर से 2, जबकि इंदौर, दतिया, ग्वालियर, अलीराजपुर, राजगढ़ और शहडोल से 1-1 एफआईआर दर्ज की गई है। इन मामलों में आधार कार्ड वेंडर और सॉल्वर को भी आरोपी बनाया गया है। एक व्यक्ति द्वारा कई उम्मीदवारों के लिए सॉल्वर के रूप में परीक्षा देने की पुष्टि हुई है।

MP NEWS: IG अंशुमान सिंह के अनुसार, फर्जीवाड़ा करने वालों ने आधार कार्ड में जानबूझकर अपडेट कर फर्जी जानकारी दी, जिससे वे परीक्षा में शामिल हो सके। यह खुलासा चयन शाखा की आंतरिक जांच के दौरान हुआ है। अब तक की जांच में किसी भी सरकारी विभाग या कर्मचारी की मिलीभगत सामने नहीं आई है। फिलहाल ज्वाइनिंग के लिए आने वाले उम्मीदवारों की गहन जांच की जा रही है।

MP NEWS: CBI और SIT जांच से इनकार

MP NEWS: IG ने कहा कि इस मामले में CBI जांच की जरूरत नहीं है। पुलिस खुद हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। सतर्कता के चलते ही यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। SIT गठन की भी जरूरत नहीं है क्योंकि चयन शाखा रोजाना मॉनिटरिंग कर रही है।

MP NEWS: मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त जांच

MP NEWS: इस मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है और स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। PHQ ने भरोसा जताया है कि पुलिस अपनी जांच से पूरे नेटवर्क को उजागर करेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : कटनी- विधायक संजय पाठक फिर लड़ सकते हैं मध्यवर्ती चुनाव, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के कटनी जिले...

Related Articles

Popular Categories