Monday, August 24, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : सड़क हादसों में घायलों को राहत: हर अस्पताल में...

Indore News : सड़क हादसों में घायलों को राहत: हर अस्पताल में मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज, केंद्र सरकार की योजना लागू

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर: सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को अब इलाज के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र सरकार ने पूरे देश में कैशलेस ट्रीटमेंट योजना 2025 लागू कर दी है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना के शिकार किसी भी व्यक्ति को तत्काल इलाज मिलेगा और उसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

Indore News : इस योजना के अंतर्गत घायल को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, चाहे वह किसी राज्य का निवासी हो। इलाज किसी भी नजदीकी निजी या सरकारी अस्पताल में कराया जा सकता है। खास बात यह है कि इलाज के लिए किसी भी पहचान पत्र या दस्तावेज की अनिवार्यता नहीं होगी। प्राथमिकता सिर्फ घायल को त्वरित उपचार देने की होगी।

Indore News : इंदौर में यह सुविधा अगले सात दिनों में शुरू की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द तय प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि दुर्घटना के पीड़ितों को इस योजना का लाभ बिना किसी देरी के मिल सके।

Indore News : यह योजना सड़क दुर्घटना के सभी पीड़ितों पर लागू होगी और इसका लाभ देशभर में किसी भी अस्पताल में लिया जा सकेगा। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि वे समन्वय बनाकर इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करें, जिससे सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर जीवन रक्षक इलाज मिल सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here