MP NEWS: भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी पात्रा इलाके में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिला बदर घोषित बदमाश नासिर उर्फ हनीफ ने अपने साथियों इमरान और आमिर के साथ मिलकर एक युवक पर तलवार और छूरी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
MP NEWS: पीड़ित युवक फैसल इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है। नासिर और उसके साथियों ने अचानक हमला कर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि नासिर पर पहले से ही जिला बदर की कार्रवाई चल रही है, इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा था।
MP NEWS: घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात के बाद से इलाके में तनाव और डर का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।













