MP News : जबलपुर: जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र के गनियारी गांव में हिरन नदी पर बने पुल को पार करना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार को इसी पुल से गुजर रहा एक ऑटो नदी के तेज बहाव में बह गया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता और साहस से ड्राइवर की जान बच गई।
Read More : MP News : मजार में तोड़फोड़ के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
हर साल की समस्या, नहीं निकला समाधान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल हर साल बारिश के मौसम में लगभग चार महीने तक पानी में डूबा रहता है। इसके बावजूद, सैकड़ों गांवों के लोग मजबूरी में जोखिम उठाकर इसे पार करते हैं, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि इस पुल के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने और बच्चों को स्कूल भेजने में बहुत दिक्कत होती है, क्योंकि उनका संपर्क शहर से कट जाता है।
Read More : कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार
ग्रामीणों ने सरकार से अपील की है कि यहाँ जल्द से जल्द एक ऊँचा और सुरक्षित पुल बनाया जाए, ताकि भविष्य में होने वाले जानलेवा हादसों को रोका जा सके और उन्हें एक सुरक्षित मार्ग मिल सके।











