Saturday, April 11, 2026
33.1 C
Raipur

MP News : इंदौर में बर्थडे पार्टी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर शहर में जूनी इंदौर क्षेत्र में कल रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि हत्या बर्थडे पार्टी में जाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, दुर्गेश और उसकी मां के बीच बर्थडे पार्टी में जाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दुर्गेश की मासी के लड़के रोहित उर्फ बिट्टू अपने साथियों — आरंग पिता राजू परमार, सावन पिता लखन किनारे और तीन नाबालिग लड़कों के साथ पहुंचे। विवाद बढ़ने पर सभी ने मिलकर दुर्गेश से मारपीट की। इसी दौरान रोहित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read More : CG News : अजय चंद्राकर ने टीएस सिंहदेव पर कसा तीखा तंज, कहा – “इतनी हसरत है तो एक दिन के लिए विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठवा देंगे”

घायल को परिजनों ने तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी जोन-4, एसीपी जूनी इंदौर और थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की।

Read More : ips suicide : IPS पूरन कुमार की आत्महत्या पर सोनिया गांधी ने जताई संवेदना, कहा – वरिष्ठ दलित अफसरों को अब भी नहीं मिल रही बराबरी

पुलिस ने पांच घंटे के भीतर तीन मुख्य आरोपियों — रोहित उर्फ बिट्टू, सावन और आरंग — को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन नाबालिकों को भी हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि रोहित का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी का तूफान! 15 साल के बल्लेबाज ने IPL 2026 में बदला खेल का गणित

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में...

M.P News : ग्वालियर में चेकिंग के दौरान ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौके पर मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में...

M.P News : इंदौर हाईवे पर सूखी घास में आग, पुलिस ने समय रहते पाया काबू, टला बड़ा हादसा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के आगरा-मुंबई हाईवे बायपास...

M.P News : भोपाल में अनफिट बसों पर RTO का शिकंजा, 1.07 लाख का जुर्माना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

Related Articles

Popular Categories