MP NEWS:एडीजी राजाबाबू सिंह को घर के बाहर धमकी, CCTV के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार

0
144
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS:मध्यप्रदेश में पुलिस के एडीजी ट्रेनिंग राजाबाबू सिंह को अज्ञात युवकों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। घटना भोपाल के त्रिलंगा स्थित उनके घर के बाहर की है, जहां मंगलवार तड़के कार से आए कुछ युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक के हाथ में डंडा दिखाई दे रहा है।

MP NEWS:एडीजी राजाबाबू सिंह ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और अपनी जान को खतरा बताया। उन्होंने शाहपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे।

MP NEWS:पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नितेश चौरसिया और रुद्राक्ष यादव के रूप में हुई है, जो भोपाल के निवासी हैं। दोनों निजी नौकरी करते हैं और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

MP NEWS:पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि वे गलत पते पर पहुंच गए थे, जिस कारण विवाद हुआ। फिलहाल पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

MP NEWS: गौरतलब है कि हाल ही में एडीजी राजाबाबू सिंह ने पुलिस ट्रेनिंग में धार्मिक और वैचारिक बदलावों को लेकर कुछ नए निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद इस घटना के पीछे संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here