Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: रायपुर में अवैध प्लाटिंग और तालाब अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त,...

CG NEWS: रायपुर में अवैध प्लाटिंग और तालाब अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, मशीनें-वाहन जब्त

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS:रायपुर: जिले में अवैध प्लाटिंग और तालाब पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मशीनें और वाहन जब्त किए, साथ ही अतिक्रमण को हटाया गया।

CG NEWS:धरसीवां तहसील के परसुलीडीह गांव में अवैध प्लाटिंग के दौरान चल रहे बोरिंग कार्य पर कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राजस्व और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दो बोरिंग मशीन तथा चार वाहनों को जब्त किया। जब्त वाहनों को विधानसभा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

CG NEWS: इसके अलावा टिकरापारा स्थित पचपेड़ी नाका क्षेत्र में एक शासकीय तालाब पर मलबा डालकर अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से मलबा हटाकर अतिक्रमण को खत्म कर दिया। प्रशासन ने साफ किया है कि शासकीय जमीन और जल स्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here