MP NEWS : गलत दिशा से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, एक घायल

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : सागर :बाइकों के पास खड़े रघुवीर राय और हेमंत कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामगोपाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बुलेरो ने अचानक बेकाबू होकर हादसे को अंजाम दिया।

MP NEWS : सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं से आए दिन लोग जान गंवा रहे हैं और इन सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर मामलों में वाहन चालकों की लापरवाही सामने आती है। जिले में अब सड़कों के किनारे पटरियों पर चलना भी खतरनाक हो चला है। लोग पटरियों पर भी तेज रफ्तार वाहन चालकों का शिकार बन काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसा ही हादसा राहतगढ़ थाना इलाके में सामने आया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वही एक गंभीर घायल है, जिसे जिला आस्पताल सागर रेफर किया गया।

MP NEWS : घटना नेशनल हाइवे 142 राहतगढ़ विदिशा रोड उत्तम फैक्ट्री के सामने के सामने की है, जहां पर तेज रफ्तार बुलेरो कार क्रमांक mp16c7415 विदिशा तरफ से आ रही थी, जिसने रांग साइड आकर एक के बाद एक सड़क के किनारे खड़ी तीन बाइकों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बाइकों के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।

MP NEWS : हादसे में दो लोग रघुवीर राय और हेमंत कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के समय विदिशा की तरफ से तेज रफ्तार में बोलेरो गाड़ी आई और धड़धड़ाते हुए वाहनों में टक्कर मारती हुई सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक यह हादसा घटित हो गया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *