CHHINDWARA : छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

छिंदवाड़ा| छिंदवाड़ा जिले की कुंडीपुरा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। कार्रवाई में पुलिस ने चार पिस्टल, 35 जिंदा कारतूस और एक वेगनआर कार जब्त की। इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्वर रंग की वेगनआर (MP49C8149) में अवैध हथियार ले जाए जा रहे हैं। बनगांव बायपास पर नाकेबंदी कर कार को रोकने पर चालक की पहचान कमलेश (43), पिता जयचंद पटले, चंदौरी, बालाघाट के रूप में हुई। तलाशी में ड्राइविंग सीट के पीछे रखे थैले से दो पिस्टल और 25 कारतूस बरामद हुए।

एसपी अजय पांडे के अनुसार पूछताछ में कमलेश ने अपने दो साथियों के नाम बताए। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मुजाहिद अली (49), निवासी शिवनगर कॉलोनी और अय्युब खान (55), निवासी पुराना पावर हाउस को भी गिरफ्तार किया।

तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से एक-एक पिस्टल और 5-5 कारतूस बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *