Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : आज रीवा में लैंड करेगा 72 सीटर विमान, इतिहास...

MP NEWS : आज रीवा में लैंड करेगा 72 सीटर विमान, इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा नाम…

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : रीवा | पहली बार एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान लैंड करने जा रहा है। इस लैडिंग की सफलता ही भविष्य तय करेगी। यदि लैडिंग सफल रही तो नंबर से 72 सीटर हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट पर इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। विंध्य के लोगों का सपना साकार होने जा रहा है।

MP NEWS : एयरपोर्ट के शुभारंभ के बाद दूसरे साल में फिर नई उपलब्धिंया जोडने का दौर शुरू हो गया है। पहले साल में 6 और 12 सीटर विमान ने सपनों को पंख लगाया। अब 72 सीटर विमान इन सपनों को गति देगा। 28 अक्टूबर को पहली बार रीवा एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान लैंड करने वाला है। इस विमान का नाम एटीआर 72 है।

READ MORE : Gwalior News : पुलिस की नाक के नीचे चल रही थी 4 करोड़ की नकली शराब फैक्ट्री, फिर हुआ ये बड़ा कांड…

MP NEWS : यह अलायंस एयरलाइंस का विमान है। अलायंस अपनी सेवाएं शुरू करने वाला है। इसके पहले उसे यह ट्रायल देना है। यदि लैडिंग ट्रायल सफल रहा तो अगले महीने से रेग्युलर उड़ानें शुरू हो जाएंगी। लैडिंग को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां तेज कर दी है। रनवे आदि का मुआयना किया जा रहा है। जो भी खामियां हैं

, उन्हें दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है। यदि कोई एयरलाइंस किसी एयरपोर्ट पर विमान सेवा शुरू करता है तो पहले उसे लैडिंग ट्रायल से होकर गुजरना पड़ता है। एयरपोर्ट का रवने लैडिंग के लिए उपयुक्त है या नहीं इसकी जांच की जाती है। इसके बाद ही डीजी के पास अनुमति के लिए आवेदन किया जाता है। डीजी से अनुमति मिलने के बाद ही सेड्यूल जारी होता है और टिकट बुकिंग शुरू होती है।

READ MORE : Salasar Balaji Aarti Live : आज बालाजी धाम में भक्तों की अपार भीड़, आरती के जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर

रीवा एयरपोर्ट से दो एयरलाइसंस 72 सीटर विमान उड़ाएंगी। इसके लिए दोनों ही एयरलाइंस ने तैयारी कर ली है। नवंबर से अलायंस अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। सेड्यूल भी गया है सिर्फ अनुमति की प्रक्रिया पूरी करना शेष है। वहीं जनवरी 2026 से 72 सीटर विमान को रदाने की तैयारी की गया है

सिर्फ अनुमति की प्रक्रिया पूरी करना शेष है। वहीं इंडिगो ने 1 जनवरी 2026 से 72 सीटर विमान को उड़ाने की तैयारी की हुई है। यह दोनों ही एयरलाइंस अलग अलग रूट में अपनी सेवाएं शुरू कर रही हैं। इससे सिर्फ रीवा ही नहीं विंध्य को फायदा होगा। एक दिल्ली जाएगी तो दूसरी इंदौर, मुम्बई तक उड़ान भरेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here