1. नरेला में व्यापारी बने स्वदेशी के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री विश्वास सारंग ने सराहा अभियान
नरेला विधानसभा के गौतम नगर वार्ड 58 में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अपनाने के आवाहन पर बड़ी पहल की है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर स्वदेशी और विदेशी सामानों की अलग-अलग सूची लगाई है और संकल्प लिया है कि वे केवल स्वदेशी उत्पाद ही बेचेंगे। इस अभियान में मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल हुए और कहा कि जनता को स्वदेशी की ओर अग्रसर करना ही हमारा प्रयास है।
2. बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह, आज जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर रहेंगे। वे आरएस पुरा के बडयाल ब्राह्मण गांव में जाकर बाढ़ से प्रभावित फसलों का निरीक्षण करेंगे और किसानों से सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा दोपहर बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक और शाम को पत्रकार वार्ता भी करेंगे।
3. साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा: एमपी में 3 लाख से ज्यादा म्यूल अकाउंट पकड़े, विदेशों तक फैला गिरोह
मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने खुलासा किया है कि प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा म्यूल (धोखाधड़ी) खाते मिले हैं। इन खातों का इस्तेमाल ठगी की राशि छिपाने के लिए किया जा रहा था। अब बैंक और साइबर पुलिस मिलकर इन खातों की जांच करेंगे। जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क थाईलैंड और कंबोडिया तक फैला है। अब तक 7500 फर्जी सिम बरामद और 44 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
4. एमपी में खाद वितरण में गड़बड़ी, किसानों को हो रही किल्लत
मध्य प्रदेश में सहकारी समितियों के जरिए खाद देने की व्यवस्था ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सरकार का दावा है कि इस बार 41.38 लाख टन खाद आवंटित हुई है, जो पिछले साल से ज्यादा है। लेकिन किसानों को दुकानों पर लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और कई जगहों पर कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त खाद होने के बावजूद सहकारी समितियों की आर्थिक और वितरण व्यवस्था में खामी उजागर हो रही है।
5. भोपाल में गुंडों का तांडव, MP नगर में कोचिंग स्टूडेंट से मारपीट
भोपाल के एमपी नगर जोन 2 में गुंडों ने कोचिंग छात्र से मारपीट कर दहशत फैला दी। बदमाश जैन टी स्टाल के पास पहुंचे और तोड़फोड़ करते हुए युवक को धमकाने लगे। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।










