Saturday, February 14, 2026
21.1 C
Raipur

M.P में आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 11 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर मनीष सिंह नए जनसंपर्क आयुक्त तो दीपक सक्सेना के जिम्मे आबकारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश सरकार ने 13 फरवरी 2026 की देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 3 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के मुताबिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष सिंह को दोबारा जनसंपर्क विभाग की कमान दी गई है, जबकि दीपक कुमार सक्सेना को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है।

कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

अपर मुख्य सचिव स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी शिवशेखर शुक्ला को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ अस्थायी रूप से जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े प्रशासनिक फेरबदल में अजय गुप्ता ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर के प्रबंध संचालक का पदभार संभाला, जिसके बाद संबंधित अतिरिक्त प्रभारों में संशोधन किया गया।

Read More  : M.P Weather Update: फरवरी में बढ़ी दिन की गर्मी, 16 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

स्वास्थ्य, वन और कृषि विभागों में भी बदलाव

तबादला सूची के अनुसार अशोक बर्णवाल को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं संदीप यादव को वन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों में भी बदलाव करते हुए उमाशंकर भार्गव को किसान कल्याण एवं कृषि विकास संचालनालय की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला स्तर पर प्रशासनिक पुनर्संरचना

जिला पंचायतों और राजभवन से जुड़े पदों पर भी फेरबदल हुआ है। सुनील दुबे को राजभवन में उप सचिव बनाया गया, जबकि संघमित्रा गौतम को अलीराजपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा कमल सोलंकी को रायसेन जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

MP में 11 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की जानकारी:

IAS अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
अशोक बर्णवाल (1991) अपर मुख्य सचिव, वन विभाग; कृषि उत्पादन आयुक्त; अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग; पर्यावरण आयुक्त; महानिदेशक, एप्को (अतिरिक्त प्रभार) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा; अपर मुख्य सचिव, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास; कृषि उत्पादन आयुक्त; अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण विभाग; पर्यावरण आयुक्त; महानिदेशक, एप्को; आयुक्त, खाद्य सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार)
संदीप यादव (2000) प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा; प्रमुख सचिव, भोपाल गैस त्रासदी राहत; प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय; आयुक्त, खाद्य सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार) प्रमुख सचिव, वन विभाग; प्रमुख सचिव, प्रवासी भारतीय (अतिरिक्त प्रभार)
अजय गुप्ता (2009) संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, भोपाल प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जबलपुर
मनीष सिंह (2009) सचिव, जेल विभाग; सचिव, परिवहन; एमडी, राज्य सड़क परिवहन निगम; सीईओ, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी; एमडी, एमपी यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना (अतिरिक्त प्रभार) आयुक्त, जनसंपर्क; सचिव, परिवहन; एमडी, राज्य सड़क परिवहन निगम; सीईओ, इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी; एमडी, एमपी यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना; एमडी, एमपी माध्यम (अतिरिक्त प्रभार)
अभिजीत अग्रवाल (2010) आबकारी आयुक्त, ग्वालियर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल
दीपक कुमार सक्सेना (2010) आयुक्त, जनसंपर्क; एमडी, एमपी माध्यम (अतिरिक्त प्रभार) आबकारी आयुक्त, ग्वालियर
उमाशंकर भार्गव (2011) अपर सचिव, राजभवन, भोपाल संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, भोपाल
सुनील दुबे (2016) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत भिंड उप सचिव, राजभवन, भोपाल
संघमित्रा गौतम (2016) उप सचिव, उच्च शिक्षा विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अलीराजपुर
नंदा भलावे कुशरे (2019) सीईओ, जिला पंचायत आगर मालवा; अपर परियोजना संचालक, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, भोपाल (नवीन पदस्थापना आदेशानुसार)
कमल सोलंकी (2019) उप सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायसेन

प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम

सरकार के इस व्यापक तबादले को प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय समन्वय मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में इन नियुक्तियों का असर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर दिखाई देने की संभावना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

C.G News : 38 साल पुराने दवा मामले में राज्य सरकार को झटका! छत्तीसगढ़ HC ने खारिज की अपील

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने करीब...

C.G Accident : धमतरी में भीषण सड़क हादसा! कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, एक घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds