MP CRIME :भोपाल : भोपाल क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर जालसाज नबील सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है, जो अमेजन में टेली कॉलर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर भोपाल और आसपास के 80 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं से ठगी कर चुका था। आरोपी पहले खुद अमेजन में कॉलिंग का काम कर चुका है, जिससे उसे कंपनी की प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी थी।
MP CRIME:आरोपी नबील युवाओं को फर्जी इंटरव्यू और नकली ज्वॉइनिंग लेटर देता था और हर उम्मीदवार से 10 हजार रुपए की ठगी करता था। वह झूठा दावा करता था कि पुणे में अमेजन के रिक्रूटर पद पर कार्यरत है और बैच पूरा होने पर ज्वॉइनिंग मिलेगी। नबील पिछले एक साल से फरार था और अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है।











