Monday, February 9, 2026
19.1 C
Raipur

MP CRIME : ड्रग्स-हथियार नेटवर्क का खुलासा: यासीन ‘मछली’ से जुड़े तीन और आरोपी गिरफ्तार, मैकबुक में अश्लील वीडियो और चैट्स मिले

MP CRIME : भोपाल: ड्रग्स तस्करी मामले में लगातार कार्रवाई कर रही क्राइम ब्रांच ने शनिवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद अब तक कुल सात लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। यह कार्रवाई मुख्य आरोपी यासीन अहमद उर्फ मछली से पूछताछ के बाद की गई। यासीन के खुलासे पर उसके करीबी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, अंश चावला और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है।

MP CRIME : पुलिस को सूचना मिली थी कि जग्गा दिल्ली से भोपाल आया है, जिसके बाद उसे एयरपोर्ट के बाहर से पकड़ा गया। यासीन को कोर्ट में पेश करने के बाद 30 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

 

READ MORE : Illegal conversion : धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा ईडी की रिमांड में, विदेशी कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग की खुलीं परतें

 

MP CRIME : यासीन के पास से जब्त मैकबुक की जांच में पुलिस को कई अश्लील फोटो, वीडियो और चैट्स मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यासीन के संपर्क में रहने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी।

MP CRIME : जांच में सामने आया है कि यासीन का नेटवर्क न केवल ड्रग्स तस्करी तक सीमित है, बल्कि उसका संबंध हथियारों की तस्करी से भी है। पंजाब और राजस्थान से हथियारों की सप्लाई होती थी, जिन्हें भोपाल में डिलीवर किया जाता था। बताया जा रहा है कि ये हथियार प्रदेश के बाहर बनते थे।

MP CRIME : क्राइम ब्रांच आरोपियों के हथियार और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी इतने खौफनाक हैं कि उनके खिलाफ पीड़ित युवक-युवतियां सामने आने से डर रहे हैं। कई शिकायतें दर्ज नहीं हो पा रही हैं क्योंकि लोग FIR कराने में हिचकिचा रहे हैं।

MP CRIME : क्राइम ब्रांच के डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यालय और डीजीपी के निर्देश पर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। राजस्थान में भी टीम ने जांच की है जहां से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए गहराई से जांच में जुटी है और हर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

READ MORE: Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड: रायपुर पुलिस ने देशभर में 2.83 करोड़ की ठगी करने वाले यूपी के पांच अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को दबोचा

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की दिव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds