भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान में देरी ने पार्टी हाईकमान की नाराजगी बढ़ा दी है। पिछले पांच महीनों में कई जिलों में जिला अध्यक्ष अपनी टीम नहीं बना पाए हैं। इस पर केंद्रीय संगठन ने 15 दिनों के अंदर टीम बनाने का अल्टीमेटम जारी किया है।
सृजन अभियान और ब्लॉक कमेटियों का गठन
संगठन सृजन अभियान के तहत मध्य प्रदेश में अब तक 71 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। हाईकमान ने उन्हें ब्लॉक कमेटियों के गठन के लिए 30 दिन का समय दिया है। कई जिलों के अध्यक्षों ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा है, लेकिन प्रदेश प्रभारी की हरी झंडी का इंतजार होने के कारण टीम गठन अभी रुका हुआ है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge, नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp ने आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन और विधायक दल के तौर पर मजबूती से काम कर रही है। ऐसे में इसे और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर… pic.twitter.com/nX5boGHBef
— Congress (@INCIndia) January 28, 2026
हाईकमान ने जताई नाराजगी
एमपी कांग्रेस से संगठन महासचिव और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर कार्यकर्ताओं के तालमेल और समन्वय की कमी पर चिंता जताई। सृजन अभियान पर पर्याप्त ध्यान न देने, और जमीनी स्तर पर एकजुटता का संदेश न पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई गई। हाईकमान ने निर्देश दिए कि कार्यकर्ताओं को तवज्जो देते हुए संगठन को मजबूत किया जाए।
Read More : महाराष्ट्र प्लेन हादसा: ग्वालियर की पायलट शांभवी पाठक की मौत, उमंग सिंघार ने जताया शोक
बैठक में प्रदेश नेतृत्व का बयान
बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव ने आज मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि पार्टी संगठन और विधायक दल के तौर पर मजबूती से काम कर रहा है।
किसान, युवा, महिला और छात्र हितों पर फोकस
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि मध्य प्रदेश में किसान, युवा, महिला और छात्र वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। कांग्रेस अब इन वर्गों के हितों की रक्षा के लिए आने वाले दिनों में योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी।













