Mp Breaking : भोपाल : आर्थिक राजधानी इंदौर के कनाडिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स के साथ एक भोपाल के सेंट माइकल स्कूल के प्रिंसिपल अवान शकील को गिरफ्तार किया है…आरोपी मूल रूप से भोपाल का रहने वाला बताया जा रहा है…पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 5 ग्राम ब्राउन एमडी ड्रग्स बरामद की है…जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है…फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है.
Mp Breaking : इधर इस मामले की जानकारी भोपाल पुलिस और क्राइम ब्रांच को भी दी गई है…भोपाल क्राइम ब्रांच के एसीपी सुजीत तिवारी ने कहा है कि…यदि किसी दूसरे शहर में नशे का कारोबारी पकड़ा जाता है…तो संबंधित शहर की पुलिस भी जांच में शामिल होती है…इंदौर पुलिस से संपर्क कर आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और ड्रग्स कनेक्शन की जानकारी जुटाई जाएगी.
Mp Breaking : पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि…आरोपी का कनेक्शन पहले भोपाल में पकड़े गए ड्रग तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके नेटवर्क से तो नहीं है…गौरतलब है कि यासीन की गिरफ्तारी के दौरान उसके छोटे भाई अदनान से भी पूछताछ की गई थी…अब पुलिस इस पूरे मामले को जोड़कर देख रही है।











