MP Air Pollution : भोपाल। राजधानी में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हवा का जहरीलापन लगातार बढ़ता जा रहा है। भोपाल का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई दिनों से 300 के ऊपर स्थिर है, जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दिल, दिमाग और फेफड़ों के लिए बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है। ठंड में हवा भारी हो जाती है, जिस वजह से प्रदूषक कण जमीन के करीब जमा रहते हैं और सांस के जरिए सीधे शरीर में पहुंच जाते हैं।
MP Air Pollution : विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में मौजूद PM 2.5 कण बेहद खतरनाक होते हैं। ये बारीक कण रक्त वाहिनियों (ब्लड वेसल्स) तक पहुंचकर सूजन और ब्लॉकेज पैदा कर सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। सुबह–शाम की धुंध और घटता तापमान इन कणों को और अधिक स्थिर कर देता है।
READ MORE : CM Mohan Yadav Schedule : मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव का आज का दौरा कार्यक्रम….
भोपाल में कहां कितना प्रदूषण?
आज राजधानी के प्रमुख इलाकों में AQI खतरनाक ज़ोन में दर्ज किया गया—
-
टीटी नगर – 349
-
पर्यावरण परिसर – 305
-
कलेक्ट्रेट – 321
पिछले चार दिनों के आंकड़े भी खतरे की घंटी बजा रहे हैं—
-
22 नवंबर – 336
-
21 नवंबर – 313
-
20 नवंबर – 324
-
19 नवंबर – 324
लगातार बढ़ता AQI साफ बताता है कि शहर की हवा लगातार अधिक प्रदूषित हो रही है और हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं।
एमपी के अन्य शहर भी प्रदूषण की चपेट में
राजधानी ही नहीं, प्रदेश के बाकी शहरों में भी हवा का स्तर चिंताजनक है—
-
ग्वालियर – 315
-
इंदौर (छोटी ग्वालटोली) – 305
-
जबलपुर – 305
-
मंडीदीप – 323
-
नरसिंहपुर – 288
-
सागर – 309
-
सिंगरौली – 353 (सबसे प्रदूषित)
प्रदेशभर में बढ़ता प्रदूषण सर्दियों में स्वास्थ्य जोखिम को और गंभीर बना रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में हवा का स्तर और खराब हो सकता है, ऐसे में मास्क पहनने, सुबह–शाम बाहर जाने से बचने और एयर प्यूरीफायर का उपयोग करने की सलाह दी गई है।













