Mother’s Day 2025 : मां सिर्फ रिश्ता नहीं, एक अहसास एक भावना है, जो हर आहट पहचान लेती हैं…

Parivesh

Mother’s Day 2025 : 11 मई 2025 : हर साल मई के दूसरे रविवार को दुनियाभर में Mother’s Day यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। यह दिन उस शख्स को समर्पित है, जो बिना किसी स्वार्थ के सिर्फ देना जानती है — मां।

मां वो होती है जो खुद बीमार हो पर हमारे सिरहाने बैठी रहती है। वो जो अपनी ख्वाहिशों को हमारे सपनों की ख़ातिर भुला देती है। मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, वो एक भावना है — जो हर आहट में पहचान लेती है कि हमें क्या चाहिए।

मदर्स डे सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि यह मौका है उस ममता को शुक्रिया कहने का, जो शब्दों से परे होती है। इस दिन आप अपनी मां को कुछ ऐसा कहें, जो उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में नमी ला दे।

यहां पढ़िए कुछ दिल को छू लेने वाले शुभकामनाएं और संदेश:

“मां थक जाती है लेकिन हार नहीं मानती, वो खुद अधूरी रह जाती है लेकिन हमें पूरा करती है।”
“जिस घर में मां मुस्कुराती है, वहां दुख देर तक टिक नहीं पाता।”
“तेरी दुआओं का असर है मां, वरना ये रास्ते आसान कहां थे।”
“तू ही मेरा पहला भगवान है मां, तेरे चरणों में ही स्वर्ग बसता है।”

2025 में, मदर्स डे 11 मई को मनाया जा रहा है — इस दिन सिर्फ गिफ्ट ही नहीं, मां को कुछ लफ्ज़ भी दीजिए, क्योंकि उनके लिए आपकी आवाज़ सबसे कीमती तोहफा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *