India Pak War : उसकी फितरत है मुकर जाने की : सीजफायर के बीच पाकिस्तान पर बरसे शशि थरूर….

Parivesh

India Pak War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान की ओर से उकसावे की घटनाएं सामने आने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उसकी फितरत है मुकर जाने की, उसके वादे पे यकीं कैसे करूं?” दरअसल, जैसलमेर में 6 धमाके, जम्मू के नगरोटा में ड्रोन की गतिविधि और अमृतसर में लगातार रेड अलर्ट ने एक बार फिर पाकिस्तान की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

थरूर ने इससे पहले सीजफायर को सही कदम बताया था। उन्होंने कहा था, “शांति जरूरी है, लेकिन भारत ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखा दिया है।” थरूर का यह बदला हुआ लहजा बताता है कि पाकिस्तान पर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है।

घटनाओं के बाद सेना, बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में तलाशी तेज़ है। पाकिस्तान की दोहरी नीति पर राजनीतिक गलियारों में भी सवाल उठने लगे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *