Monsoon Health Tips: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। बारिश में सेहत का ध्यान रखने के उपाय अपनाना इस मौसम में बेहद जरूरी हो जाता है। जहां बारिश गर्मी से राहत देती है, वहीं बढ़ी हुई नमी के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से फैलते हैं। ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी आपको बीमार कर सकती है।






