Saturday, April 11, 2026
34.1 C
Raipur

Mohan Bhagwat Raipur Visit : हिंदू सम्मेलन में मोहन भागवत का आह्वान : भाषा, भूषा, भजन, भवन, भ्रमण और भोजन… यह 6 बातें अपनी होनी चाहिए

Mohan Bhagwat Raipur Visit : रायपुर। रायपुर के सेजबहार स्थित ग्राम सौनपैरी में आयोजित विशाल ‘हिंदू सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने समाज को आत्मबोध और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया में हमारे सामने कई संकट हैं, लेकिन यदि हिंदू समाज संगठित और सचेत रहे, तो कोई भी संकट हमें पराजित नहीं कर सकता।

छह बातों का ‘स्व’ मंत्र: डॉ. भागवत ने जीवन के छह आधार स्तंभों— भाषा, भूषा (पहनावा), भजन, भवन, भ्रमण और भोजन— पर जोर देते हुए कहा कि ये हमारी अपनी (स्वदेशी) होनी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि हमें अपने घरों में मातृभाषा का गौरव गान करना चाहिए और अपनी संस्कृति के अनुरूप जीवन व्यतीत करना चाहिए।

सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी: संघ प्रमुख ने ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताते हुए नागरिकों से अपील की कि वे जल संरक्षण करें, ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ का त्याग करें और कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि परिवार के सभी सदस्य सप्ताह में कम से कम एक बार साथ बैठें और मंगल संवाद करें। साथ ही, अपनी आय का कुछ हिस्सा समाज सेवा के लिए निकालने का आह्वान किया।

संविधान और संस्कारों का मेल: उन्होंने कहा कि हमें संविधान पढ़ना चाहिए और कानून का पालन करना चाहिए, साथ ही उन संस्कारों को भी जीवित रखना चाहिए जो हमें बड़ों के पैर छूना और परस्पर प्रेम करना सिखाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत असंग देव महाराज ने भी संगठन की महत्ता बताते हुए कहा कि एकता ही वह कवच है जो हमें विघटनकारी शक्तियों से बचा सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

CG SCAM : महिला बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला: धुलते ही उतर रहा रंग, जिम्मेदार कौन!#cg #cgnews

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Latest YouTube Shorts

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

10 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड, RBI ने 'किल स्विच' का सुझाव भी दिया...#sbi

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

नंद कुमार साय के पांच बच्चों वाले बयान से मची सियासी हलचल, सीएम साय बोले- व्यक्तिगत राय...#cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

लग्जरी कार से देशभर में चेन स्नैचिंग, 7 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार...#crime #raipurpolice #cg

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाला‌! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने क्या कहा...#cg #raipur #chhattisgarh

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

रायपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़ा कदम, गूगल मैप से होगी लाइव मॉनिटरिंग...#raipurpolice #cg

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

जले नोट कांड में जज यशवंत वर्मा का इस्तीफा, अब भी जांच और कार्रवाई के सवाल बाकी...#crime #viralvideo

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : सागर में बीजेपी नेता ने तानी बंदूक, रास्ते के विवाद में बढ़ा तनाव

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सागर जिले में...

Related Articles

Popular Categories