Sunday, March 29, 2026
30.1 C
Raipur

‘Mirzapur’ The Movie : अब बड़े पर्दे पर उतरेगी मिर्ज़ापुर की तेजतर्रार कहानी, इस दिन से थिएटर में मचाएगी ‘ग़दर’

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शुमार ‘मिर्ज़ापुर’ अब पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देने जा रही है। अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। OTT पर मिली भारी सफलता के बाद यह फैसला दर्शकों के जबरदस्त प्यार को देखते हुए लिया गया है।

मजबूत टीम और नई कहानी का वादा

फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। निर्देशन की कमान गुरमीत सिंह के हाथों में है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जिन्हें मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की मजबूत नींव रखने वाला क्रिएटर माना जाता है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म में दर्शकों को नई और अनसुनी कहानी देखने को मिलेगी, जो पहले से ज्यादा रोमांच पैदा करेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

मुन्ना भैया की वापसी से बढ़ा क्रेज

फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के दमदार किरदार में नजर आएंगे और अली फजल गुड्डू पंडित की भूमिका दोहराएंगे। सबसे बड़ी खबर यह है कि दिव्येंदु शर्मा उर्फ मुन्ना भैया की भी वापसी होगी, जिसने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है।

दमदार स्टारकास्ट और भरपूर ड्रामा

फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इससे साफ है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

बड़े पर्दे पर कैसा होगा अनुभव?

मेकर्स के मुताबिक, सिनेमाघरों में मिर्ज़ापुर की रॉ और देसी दुनिया पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली अंदाज में दिखाई जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि OTT पर इतिहास रचने वाली यह कहानी बॉक्स ऑफिस पर भी वही जादू दोहरा पाती है या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories