minister-electric-scooty-visit: मोदी की अपील पर बदला मंत्री का अंदाज, इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे प्रद्युम्न सिंह तोमर…

minister-electric-scooty-visit: मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों के बाद नेताओं के बड़े-बड़े काफिले चर्चा में हैं। इसी बीच प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अलग अंदाज में मंत्रालय पहुंचकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मंत्री तोमर मंगलवार को इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन से मंत्रालय पहुंचे और पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से डीजल और पेट्रोल का कम से कम उपयोग करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि खुद इस दिशा में पहल करेंगे तो आम लोगों में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

minister-electric-scooty-visit: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय जाने का निर्णय लिया।

जहां एक तरफ कई नेता सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंच रहे हैं, वहीं ऊर्जा मंत्री का यह सादा और संदेशात्मक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोगों ने इसे ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल बताया है।

minister-electric-scooty-visit: विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार और जनप्रतिनिधि इस तरह के कदम लगातार उठाते हैं तो प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का रुझान भी तेजी से बदल सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories