नई दिल्ली: भारतीय ऑटो बाजार में बहुप्रतीक्षित MG Majestor SUV को आखिरकार पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग 41,000 रुपये से शुरू कर दी है। आधिकारिक कीमतों की घोषणा अप्रैल 2026 में होने की संभावना है, जबकि ग्राहकों को डिलीवरी मई 2026 से मिलनी शुरू हो सकती है। यह नई तीन-रो प्रीमियम SUV शार्प, सैवी और सैवी 4X4 वेरिएंट के साथ 6 और 7 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी।
प्री-बुकिंग ग्राहकों के लिए खास फायदे
कंपनी पहले 3,000 ग्राहकों को आकर्षक लाभ दे रही है, जिसमें 5 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 5 साल रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल लेबर-फ्री सर्विस कॉन्ट्रैक्ट शामिल है। MG का दावा है कि Majestor अपनी श्रेणी की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची D+ सेगमेंट SUV है और यह सीधे Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian तथा आने वाली Volkswagen Tayron R-Line को चुनौती देगी।
Read More : पहले रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और अब रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग ने दी 1 करोड़ की धमकी
इंजन, पावर और ऑफ-रोडिंग क्षमता
नई MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह इंजन लगभग 215 बीएचपी पावर और 478 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। SUV में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम, 10 ड्राइव/टेरेन मोड, एम-क्रॉल फंक्शन, तीन डिफरेंशियल लॉक और लो-स्पीड ट्रांसफर केस जैसी सुविधाएं ऑफ-रोडिंग अनुभव को मजबूत बनाती हैं।
लग्जरी इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
ग्लॉस्टर की तुलना में Majestor का केबिन ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया सेंटर कंसोल और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। साथ ही JBL ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Android Auto-Apple CarPlay, वेंटिलेटेड-मसाज सीट, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेवल-2 ADAS, छह एयरबैग और कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
बोल्ड डिजाइन और नए कलर ऑप्शन
डिजाइन के मामले में Majestor ज्यादा मस्क्युलर और स्पोर्टी दिखाई देती है। इसमें नया ग्रिल, स्प्लिट LED हेडलैंप, 19-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, कनेक्टेड LED टेललैंप और मजबूत बॉडी क्लैडिंग दी गई है। SUV मेटल ऐश, पर्ल व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे जैसे रंगों में उपलब्ध होगी।नई MG Majestor का आगमन भारतीय प्रीमियम SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करने वाला माना जा रहा है।













