Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

Mega Reform of GST : कपड़े-जूते से कार-बाइक तक सस्ती होगी शॉपिंग! जानिए किस पर कितना GST घटेगा

नई दिल्ली। देशभर के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू हो चुकी है और कल इसमें बड़ा फैसला आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से ऐलान किया था कि जीएसटी ढांचे में सुधार किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इसी के तहत वित्त मंत्रालय ने मौजूदा चार टैक्स स्लैब को घटाकर दो स्लैब करने का प्रस्ताव रखा है।

Read News :  Indore News : एमवाय हॉस्पिटल से बड़ी खबर, दूसरे बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत

अभी जीएसटी के तहत 5%, 12%, 18% और 28% के चार स्लैब लागू हैं। प्रस्ताव है कि इन्हें घटाकर सिर्फ 5% और 18% कर दिया जाए। ऐसा होने पर रोजमर्रा के सामान से लेकर बड़ी खरीद तक कई चीजें सस्ती हो सकती हैं। सरकार चाहती है कि इसे दिवाली से पहले लागू कर दिया जाए, ताकि त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सके।

जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद कपड़े, जूते, घी, मक्खन, पनीर, पैक्ड सब्जियां, नमकीन, बिस्कुट और फ्रूट जूस जैसी खाने-पीने की चीजें सस्ती हो सकती हैं। इसके अलावा छाता, सोलर वॉटर हीटर, कृषि उपकरण और घरेलू इस्तेमाल वाले सामानों की कीमतों में भी कटौती की संभावना है।

महंगे उत्पादों में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एयर कंडीशनर, सीमेंट, पेंट, टाइल्स और कार/एसयूवी पर लगने वाला टैक्स कम हो सकता है। अगर काउंसिल इस पर मुहर लगाती है तो कार और बाइक खरीदना भी आम लोगों के लिए पहले से आसान हो जाएगा।

Read News :  Indore News : लव जिहाद फंडिंग का मामला, पुलिस को मिली अनवर कादरी को 5 दिन की रिमांड

सरकार ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा को भी जीएसटी से पूरी तरह मुक्त करने का प्रस्ताव रखा है। यदि यह लागू होता है तो लोगों को बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी नहीं देना होगा। हालांकि, इससे सरकार को करीब 9,700 करोड़ रुपये सालाना का राजस्व नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अब सबकी नजर जीएसटी काउंसिल की बैठक पर है। अगर प्रस्ताव पास होता है तो दिवाली से पहले बाजार में भारी रौनक देखने को मिलेगी और लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

5% जीएसटी स्लैब

  • अनब्रांडेड आटा, चावल, गेहूं

  • दूध, दही, अंडा (पैक्ड न हो तो टैक्स मुक्त)

  • चीनी, खाने का तेल

  • टी (चायपत्ती), कॉफी, मसाले

  • किताबें

  • सस्ती कपड़े/जूते (1000 रु. तक)

  • कोयला

12% जीएसटी स्लैब

  • घी, मक्खन, चीज, पनीर

  • पैक्ड फ्रोजन सब्जियां

  • बिस्कुट, नमकीन

  • फ्रूट जूस (नॉन-एरेटेड)

  • छाता

  • मोबाइल फोन

  • प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स

18% जीएसटी स्लैब

  • कपड़े और जूते (1000 रु. से ऊपर)

  • रेस्तरां सेवाएं (AC वाले)

  • हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, शैम्पू

  • कंप्यूटर, लैपटॉप

  • इंश्योरेंस प्रीमियम (प्रस्ताव है 0% करने का)

  • टेलीकॉम सेवाएं

  • एसी, टीवी (32 इंच से ऊपर)

  • होम अप्लायंसेस

Read News :  Burhanpur News : मेहंदी लगे हाथ, आंखों में आंसू… दुल्हन पहुंची कलेक्टर कार्यालय, दूल्हा बारात ही नहीं लाया – 5 लाख की डिमांड का खुला राज़।

28% जीएसटी स्लैब

  • कार, एसयूवी, बाइक

  • एयर कंडीशनर

  • सीमेंट

  • पेंट, टाइल्स

  • लक्ज़री आइटम

  • सिगरेट, तंबाकू प्रोडक्ट्स

  • हाई-एंड उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स

अब प्रस्ताव यह है कि 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए जाएं, और सिर्फ 5% और 18% स्लैब बचें। यानी 12% वाले प्रोडक्ट्स 5% में और 28% वाले प्रोडक्ट्स 18% में आ सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories