Thursday, August 20, 2026
Home National Maruti Suzuki : धमाल मचाने वाली मारुति की इस कार पर ₹70,000...

Maruti Suzuki : धमाल मचाने वाली मारुति की इस कार पर ₹70,000 का डिस्काउंट, जानें नई कीमत

Maruti Suzuki
Maruti Suzuki

Maruti Suzuki : मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले सभी मॉडलों पर छूट की घोषणा की है, जिसमें कंपनी की ऑफ-रोडिंग SUV जिम्नी भी शामिल है। इस समय जिम्नी पर 70,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, यह छूट पहले की तुलना में कम है, क्योंकि कुछ महीनों पहले तक कंपनी इस मॉडल पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही थी। जिम्नी की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 12.76 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki : भारत में फिलहाल जिम्नी की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन जापान में इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहां यह SUV अपनी लोकप्रियता के चलते मर्सिडीज-बेंज जैसी लग्जरी कंपनियों को भी पीछे छोड़ चुकी है।

Maruti Suzuki : जिम्नी में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 hp की पावर और 134 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।

Maruti Suzuki : इसके फीचर्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, फ्रंट और रियर वाइपर (वॉशर के साथ), डे-नाइट IRVM, ड्राइवर साइड पावर विंडो के लिए ऑटो अप/डाउन पिंच गार्ड, रिक्लाइनेबल फ्रंट सीट्स, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, TFT कलर डिस्प्ले, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, और फ्रंट व रियर वेल्डेड टो हुक शामिल हैं।

Maruti Suzuki : इसके अलावा, स्टील व्हील, ड्रिप रेल और 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो व एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ उपलब्ध है। अल्फा ग्रेड वेरिएंट में अलॉय व्हील्स, बॉडी कलर डोर हैंडल्स, LED ऑटो हेडलैंप, फॉग लैंप, ग्रीन ग्लास, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Suzuki : सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (EBD के साथ), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड व हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, साइड इफेक्ट डोर बीम, इंजन इम्मोबिलाइज़र और तीन पॉइंट सीटबेल्ट जैसी सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं। ध्यान दें कि यह डिस्काउंट अलग-अलग शहरों और डीलरशिप पर भिन्न हो सकता है। कार खरीदने से पहले अपने स्थानीय डीलर से ऑफर की पुष्टि जरूर कर लें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here