Mandsaur News : ललित शंकर/ मंदसौर : मंदसौर के कौशल्या धाम, निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रय ग्रह एवं पुनर्वास केन्द्र ने एक बार फिर घर से बिछड़ी महिला को उसके परिवार से मिलाया और पुनर्वास किया। इस पुनर्वास के दौरान उपस्थित रहीं जिला कलेक्टर ने भी परिवार से चर्चा की ओर आगे से परिवार का ध्यान रखने की सलाह दी। दरसल अनामिका जनकल्याण सेवा समिति एवं जनसहयोग द्वारा संचालित आश्रृयगृह में विगत तीन माह से बिछड़ी 27 वर्षीय कीर्ति बैन को अपने परिवार से मिलाया गया।
Mandsaur News : मंगलवार शाम कीर्ति बैन का परिवार उन्हें लेने के लिए आश्रय गृह में आया और बिछड़ी कीर्ति बैन का उनके परिवार से पुनर्वास करवाया। कीर्ति बैन और उनका परिवार गुजरात जिला पंचमहल, तहसील कोलंबा के गांव जोरापूरा में रहता है। और ये मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। कीर्ति बैन के पति अभय सिंह है। इनका एक बेटा सचिन तथा एक बेटी काजल है।
Mandsaur News : परिवार के मुताबिक कीर्ति बैन आज से 3 माह पहले अपने परिवार से बिछड़ गई थी, अनामिका आश्रय गृह को ये 24 जून को मिली। उसके पश्चात आश्रय ग्रह ने इनकी लगातार काउंसलिंग की। इनके बारे में जानकारी निकाली। जानकारी में यह पता चला कि ये गुजरात के रहने वाले हैं। उसके पश्चात फिर उनके परिवार से संपर्क किया और आज इनका परिवार इनको आश्रय ग्रह लेने आया। कीर्ति बैन सहित इनका परिवार जब आपस में मिले तो बहुत खुश हुए। जिला कलेक्टर अदिति गर्ग ने हाल ही में मिली मुख्यमंत्री सम्मान की राशी का चेक भी अनामिका आश्रयग्रह को भेंट कर संस्था को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
Mandsaur News : बता दें की मंदसोर में संचालित कौशल्या धाम, निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रय ग्रह एवं पुनर्वास केन्द्र में कई बेसहारा महिलाओं को आश्रय प्रदान किया है। जिसमें विक्षिप्त महिलाओं को आश्रय, चिकित्सा एवं पुर्नवास किया जाता है। अब तक इनके द्वारा 44 महिलाओं का पुनर्वास करवाया गया है।











